देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार शाम एक बार फिर मौसम बदला। अंधड़ के साथ कई इलाकों में बौछारें पड़ी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। चमोली जिले में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। देहरादून में रात आठ बजे तेज हवाएं चलीं।
वहीं, कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में भी मौसम बदल गया है। बुधवार रात से पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। वहीं, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर में भी हल्के ओले गिरे। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार कल शुक्रवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

More Stories
भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी वर्षा के अलर्ट के मद्देनजर 19 अगस्त को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारी बारिश के अलर्ट के बीच देहरादून में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश