देहरादून: आईटीबीपी में तैनात इंस्पेक्टर वर्दी की हेकड़ी दिखाकर बात-बात पर पत्नी व बेटे पर पिस्तौल तान रहा था। जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में जब मामला आया तो उन्होंने तत्काल पिस्तौल का लाइसेंस निरस्त करते हुए इंस्पेक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम के जनता दिवस पर रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल ने बताया कि उसकी माता-पिता के तलाक होने के बाद भी उसके पिता लाइसेंसी बंदूक से उसे और उसकी माता को डराया धमकाया करते हैं, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र को डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसका विधिवत् आदेश कर दिया है।
जिलाधिकारी के इस निर्णय जहां से माता व पुत्र ने राहत की सांस ली है वहीं शस्त्र लाईसेंस के नाम पर असलहा का दुरूपयोग करने वालों को भी प्रशासन का सख्त संदेश है। विशेषाधिकार का प्रयोग कर डीएम ने शस्त्र लाईसेंस को निलम्बित किया साथ ही पुलिस को सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिए है। एंग्री गनमैन बात-बात में परिजनों पर बंन्दूक तान देता था, जिस पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है। जिला प्रशासन का सख्त संदेश है कि लाईसेंस का मतलब मनमर्जी की छूट नहीं; नियम कायदे न माने तो सख्त कार्यवाही तय है। शस्त्र लाईसेंस जिसे डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही निलम्बित करने के आदेश दिए थे। साथ ही एसएसपी को सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए शस्त्र थाने में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
‘चार साल बेमिसाल’ पर परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम, शहर का यातायात रहेगा डाइवर्ट
एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वाले सीधे जाएंगे जेल, समस्या पर यहां करें संपर्क
DM का जनहित में बड़ा फैसला, यातायात का दम घोट रहे संडे बाजार को पटका शहर से बाहर