सड़क हादसा

मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के ग्राम मोरा, थाना मोरी में मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। मृतकों में एक 10 माह व दूसरा तीन साल का बच्चा भी शामिल है। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ को थाना मोरी से सूचना मिली कि ग्राम मोरा में एक मकान गिरने की घटना में कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट मोरी से उपनिरीक्षक दीपक कुनियाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ग्राम मोरा, जो मुख्य सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग पर स्थित है, में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। SDRF टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि यह दुर्घटना रात्रि में हुई थी जिसमें मकान की एक दीवार गिरने से घर में मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की गयी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की आवश्यक कार्यवाही में सहयोग किया गया।

*मृतकों का विवरण:*

1️⃣ गुलाम हुसैन (पुत्र अली अहमद), उम्र 26 वर्ष
2️⃣ श्रीमती रुकमा खातून (पत्नी गुलाम हुसैन), उम्र 23 वर्ष
3️⃣ आबिद (पुत्र गुलाम हुसैन), उम्र 3 वर्ष
4️⃣ सलमा (पुत्री गुलाम हुसैन), उम्र 10 माह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button