अपराध

05 साल की बच्ची की आड़ में कर रहे थे नशा तस्करी, पुलिस की आंखों में नहीं झोंक पाए धूल

उधमसिंहनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ अभियान को साकार करते हुए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नशा तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनसे 03 लाख रुपये की स्मैक बरामद हुई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उधमसिंहनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने का बीड़ा उठाया है। अभियान में नानकमत्ता पुलिस ने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।

12 जून, 2025 को नानकमत्ता पुलिस ने खटीमा और सितारगंज से तीन शातिर तस्करों को, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, लगभग 50 ग्राम स्मैक (हेरोइन) और एक कार के साथ रंगे हाथों धर दबोचा। बरामद स्मैक की कीमत 03 लाख रुपये आंकी जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नानकमत्ता पुलिस की टीम नगला इलाके में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस ने एक राजस्थान नंबर की संदिग्ध आई-20 कार (RJ 13 CB 1356) को देखा। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक मासूम 5 साल की बच्ची भी थी। पुलिस का शक गहराया, और उन्होंने फौरन कार को रुकवाया। जब पुलिस ने तीनों की तलाशी ली, तो उनके पास से कुल 50 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन ल बरामद हुई! इन तस्करों ने सोचा होगा कि बच्ची को साथ लेकर चलने से कोई उन पर शक नहीं करेगा, लेकिन पुलिस की चालाकी के आगे उनकी हर चाल धरी रह गई।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान
तस्करों की पहचान गोविंदर सिंह पुत्र मूला सिंह, राजविंदर कौर पत्नी गोविंदर सिंह (दोनों निवासी नगला, नानकमत्ता व विमला कौर पत्नी मनजीत सिंह (निवासी नगला, नानकमत्ता) के रूप में हुई है। पूछताछ में गोविंदर और राजविंदर (जो पति-पत्नी हैं) ने कबूला कि वे यह स्मैक पचपेड़ा भट्टा से लाए थे। सबसे चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ कि वे अपनी 5 साल की मासूम बच्ची को जानबूझकर साथ रखते थे ताकि पुलिस या किसी को उन पर शक न हो। एसएसपी ने बताया कि पुलिस के शिकंजे में फंसे इन तस्करों ने नगला और आसपास के इलाकों में सक्रिय कई अन्य नशा तस्करों के नाम भी उगले हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इन नामों पर जल्द ही गाज गिरेगी। इतना ही नहीं, पुलिस अब इन अभियुक्तों द्वारा नशे के धंधे से कमाई गई करोड़ों की अवैध संपत्ति की भी जांच कर रही है, ताकि उनकी सारी काली कमाई जब्त की जा सके। थाना नानकमत्ता में इन ‘डेविल डीलर्स’ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली नानकमत्ता पुलिस टीम के जांबाजों में शामिल हैं:

  • उपनिरीक्षक संजय कुमार
  • उपनिरीक्षक मनोज जोशी
  • कांस्टेबल प्रकाश चंद्र
  • कांस्टेबल नवीन जोशी
  • कांस्टेबल धनराज
  • कांस्टेबल शुभम सैनी
  • महिला कांस्टेबल विद्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button