March 13, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

गुटबाजी के चलते हार के आरोप लगने के बाद कांग्रेस में कलह, विधायक प्रीतम सिंह ने उठाई जांच की मांग

देहरादून। विधानसभा चुनाव में गुटबाजी के चलते हार के आरोप लगने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हाईकमान से जांच की मांग उठाई। सोमवार को प्रीतम सिंह ने मीडिया को बताया कि पार्टी राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव में हार की प्रमुख वजह को गुटबाजी बताई है। 

कहा कि उन्होंने अब तक ना कभी गुटबाजी की और ना ही कभी ऐसा कोई बयान तक दिया है। उन्होंने गुटबाजी के आरोपों की हाईकमान से जांच की मांग उठाई है। प्रीतम ने कहा कि जब तक हाईकमान इस मामले की जांच नहीं कराता, वे संगठन में कोई दायित्व नहीं संभालेंगे। विदित है कि रविवार को कांग्रेस हाईकमान ने प्रीतम सिंह की नेता प्रतिपक्ष के पद से छुट्टी कर दी थी। इसके बाद उनके समर्थकों में अंसतोष है।

About Author