टिहरी: मुनिकीरेती स्थित तपोवन में हुई रिसोर्ट संचालक की हत्या का टिहरी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या की साजिश देहरादून के सुद्धोवाला जेल में रची गई, और शूटर बुलाकर फिल्मी स्टाइल में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में टिहरी पुलिस ने हत्या की सुपारी लेने वाले बिमलेश उर्फ विकास पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम सरना थाना शाहपुर जिला आरा (भोजपुर) बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
ब्लाइंड मर्डर की घटना का पर्दाफाश करते हुए जनपद टिहरी के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि 07 मई 2025 को थाना मुनि की रेती, में रात्री करीब 11 बजे सूचना मिली कि डैक्कन वैली सोसाईटी में एक व्यक्ति को गोली मारकर हमलावर स्कूटी से फरार हो गए हैं। सूचना पर थाना कोतवाली मुनिकीरेती पुलिस घटनास्थल पर रवाना हुई। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर डेक्कन वैली सोसाईटी के ब्लाक 04 में एक व्य़क्ति खून से लथपथ अवस्था में पडा था जिसकी पहचान नितिन देव पुत्र देवराज निवासी फ्लेट न0 403, ब्लाक 04, डेक्कन वैली, तपोवन, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढवाल के रूप मे हुई । नितिन देव तपोवन में 10-12 वर्ष से रह रहा था तथा हाईड आऊट कैफे व भोगपुर स्थित जीवन उत्सव रिजार्ट का संचालक था ।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पर व आसपास की सीसीटीवी फुटेज व प्रारम्भिक पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि नितिन देव को अज्ञात दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की है तथा स्कूटी लेकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यो को एकत्र किया । घटना के संबंध में मृतक के पिता देवराज की तहरीर के आधार पर थाना मुनिकीरेती में मुकदमा दर्ज कराया गया । प्रभारी निरीक्षक व सीआईयू प्रभारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है।
# टीम 1 – घटनास्थल व अपराधियो के फरार होने के रास्ते की CCTV फुटेज अवलोकन हेतु
# टीम 2- घटनास्थल के आसपास रह रहे लोगो व सोसाईटी के चौकीदार, मैनेजर, कैन्टीन संचालक, स्वीपर इत्यादि से अज्ञात अभियुक्तो की पहचान कराये जाने हेतु
# टीम 3 – डैक्कन वैली सोसाईटी में रह रहे किरायेदारो का सत्यापन ।
# टीम 4 – सीआईयू मे सर्विलांस व तकनीकी साहयता हेतु ।
# टीम 5- बिजनौर, मुज्जफरनगर, मेरठ, नोएडा, दिल्ली, बलिया बिहार मे संदिग्ध अभियुक्तो की तलाश हेतु 04 टीमो को रवाना किया गया ।
# टीम 6 – जेल मे बन्द पूर्व मे हत्या जैसे मामलो मे सजायफ्ता अभियुक्तगणो से पूछताछ करने वाली टीम ।
एसएसपी ने बताया कि प्रारम्भिक जाँच में मृतक नितिन देव से रंजिश रखने वाले लोगो व हत्या के मोटिव की जानकारी की गयी तो जानकारी मिली कि डैक्कन वैली तपोवन में पूर्व से ही नितिन देव पुत्र देवराज व विपिन नैय्यर पुत्र सुरेन्द्र कुमार नैय्यर के बीच पूर्व से ही कई प्रकरणो मे रंजिश चल रही थी तथा विपिन नैय्यर द्वारा नितिन देव के कैफे व रिजार्ट की शिकाय़ते पुलिस, वन विभाग, NGT व MDDA में की, जिसके बाद नितिन का कैफे जांच में यह बात भी सामने आई कि विपिन नैय्यर सितम्बर 2024 मे कोतवाली ऋषिकेश से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मामले में देहरादून जेल मे बन्द हुआ था इस मुकदमे को लिखाये जाने व सजा दिलाने मे नितिन देव ने विपिन नैय्यर के विरूद्ध पैरवी की थी तथा जेल जाने पर सोसाईटी मे मिठाई भी बाटी थी। बलात्कार व पोक्सो जैसे संगीन अपराध में जेल जाने पर विपिन नैय्यर को अपना अपमान व बेज्जती महसूस हुई थी ।
साजिश रचने के लिए तुड़वाई जमानत
इस प्रकरण में आरोपी विपिन नैय्यर की माह जनवरी 2025 में जमानत हो गयी थी और तभी से वह नितिन देव से बदला लेने की फिराक मे था । विपिन नैय्यर अचानक हत्या से कुछ दिन पूर्व 24 अप्रैल 2025 को अपनी जमानत तुडवाकर दोबारा देहरादून जेल चला गया । हत्या की घटना से पूर्व विपिन नैय्यर का जेल चले जाना उसके द्वारा हत्या कराये जाने की सम्भावना की तरफ इशारा कर रहा था। जाँच में यह तथ्य प्रकाश मे आया कि आरोपी विपिन नैय्यर का देहरादून जेल मे बन्द रहने के दौरान कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह पुत्र राजपाल निवासी कासमपुर भूमा थाना मीरापुर मुज्जफरनगर यूपी से दोस्ती हुई व विपिन नैय्यर का उसके घर आना जाना प्रकाश मे आया।
नितिन के घर के निकट ठहराए शूटर
आरोपी विपिन नैय्यर ने जमानत पर बाहर आकर कुख्यात अपराधी रामवीर के साथी बिमलेश से सम्पर्क किया व दो शूटरो को फर्जी पहचान पत्र के आधार पर डैक्कन वैली में मृतक के पडोस में फ्लेट नम्बर 101 ब्लाक 04 मे किराये पर फ्लैट दिलवाया गया तथा शूटरो ने नितिन देव के आने जाने के समय पर लगातार रैकी की जा रही थी तथा शूटर अपनी पहचान छुपाने के लिए मास्क व हैलमेट लगाकर किराये की एक्टिवा से आ जा रहे थे । जाँच के दौरान शूटरो के मोबाईल नम्बरो व उनके पैसो के ट्रांजेक्शन से महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे और 16 मई 2025 को सर्विलांस और सुरागरसी पतारसी करते आरोपी बिमलेश उर्फ विकास पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम सरना थाना शाहपुर जिला आरा (भोजपुर) बिहार से पकड कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी बिमलेश उर्फ विकास के विरूद्ध पूर्व मे भी बिहार मे मुकदमे दर्ज हैं।
रायपुर स्थित डोभाल चौक पर सनसनी हत्यारोपी रामवीर का गुर्गा है बिमलेश
गिरफ्तार अभियुक्त बिमलेश उर्फ विकास ने पूछताछ मे बताया कि वह देहरादून मे थाना रायपुर की डोभाल चौक पर हुई सनसनीखेज हत्या के मामले मे जेल मे बन्द रामवीर सिंह पुत्र राजपाल, मनीष पुत्र राजनारायण को वर्ष 2019 से जानता था। वह जेल मे बन्द बदमाश रामवीर व मनीष से मिलने जुलने आते जाते रहता था। इसी दौरान उसे जेल मे नितिन देव की हत्या की सुपारी दी गयी। हत्या की योजना के सिलसिले मे विपिन नैय्यर से उसकी कई बार कश्मीरी गेट दिल्ली व द्वारिका मैट्रो स्टेशन दिल्ली तथा ऋषिकेश मे मीटिंग हुई। उसके बाद उसने दो शूटरो को विपिन नैय्यर से मिलवाया तथा विपिन नैय्यर ने नितिन देव की हत्या करने पर उन्हे काफी धनराशी और मकान देने का प्रलोभन दिया गया था । शूटरो से विपिन नैय्यर की जान पहचान हो जाने के बाद शूटरो को डैक्कन वैली सोसाईटी मे रूकवाया जहां शूटरो ने नितिन देव की कई दिनो तक लगातार रैकी की। 07 मई 2025 की रात मौका मिलने पर पिस्टल से 04 फायर कर नितिन देव की हत्या कर दी और किराये की स्कूटी से फरार हो गये थे । हत्या की घटना मे शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार गैर प्रान्तो में दबिश दे रही हैं, जल्द ही शेष आरोपी व शूटरो की गिरफ्तारी की जायेगी ।
पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान
2.वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडे
3.उ0नि0 प्रदीप रावत
4.उ0नि0 आशीष शर्मा
5.उ0नि0 किशन देवरानी
6.उ0नि0 मनोज ममगाई
7.उ0नि0 धनन्जय सिंह
8.उ0नि0 प्रवीण रावत
9.उ0नि0 अरविन्द रतूडी
10.हे0कानि0 सुरेश रमोला
11हे0कानि0 प्रवीण नेगी
12.हे0कानि0 सुरेन्द्र पाल
13.कानि0 कपिल देव
14.म0कानि0 आशा रावत
15.म0कानि0 अक्षी सैनी
16.म0कानि0 शशी दोई
सीआईयू टीम-
- निरीक्षक श्री एश्वर्य पाल
- उ0नि0 ओमकान्त भूषण
- उ0नि0 दिलबर सिंह नेगी
- उ0नि0 राजेन्द्र रावत
- उ0नि0 आशीष रावत
- अ0उ0नि0 सुन्दर लाल
- हे0कानि0 विकास सैनी
- कानि0 आशीष नेगी
- कानि0 नजाकत
- कानि0 रविन्द्र

More Stories
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज,मंच से दी थी गालियां
106 दारोगाओं के ट्रांसफर, कुछ मैदान कुछ चढ़ेंगे पहाड़
पीएम दौरे से पहले दून से पकड़ा गया पाक एजेंट, आतंकियों को भेज रहा था लोकेशन व फ़ोटो