धर्म संस्कृति

गढऱत्न नरेंद्र सिंह नेगी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित, उप राष्ट्रपति ने दिल्ली में दिया पुरस्कार

देहरादून: उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक व गढऱत्न नरेंद्र सिंह नेगी आज संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए गए। नेगी के साथ ही लेखक दीवान सिंह बजेली का भी सम्मान हुआ। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दोनों हस्तियों को दिल्ली के विज्ञान भवन में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।

44 हस्तियों का हुआ सम्मान: शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर की 44 हस्तियों के साथ उत्तराखंड से लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को भी प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड में लोक संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2018 के पुरस्कार के लिए चुना गया था।

12 अप्रैल को प्रस्तुति भी देंगे:
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी 12 अप्रैल को दिल्ली के मंडी हाउस में लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे।

नरेंद्र सिंह नेगी का जीवन परिचय:
12 अगस्त 1949 को पौड़ी में जन्मे नरेंद्र सिंह नेगी ने जीवन शैली, संस्कृति, राजनीति को लेकर अनगिनत गीत गाए हैं। नए गायकों के आने के बावजूद उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों की चमक बरकरार है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं दीवान सिंह बजेली को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पारंपरिक लोकगीत के क्षेत्र में नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अदाकारी के क्षेत्र में दीवान सिंह बजेली को दिए गए सम्मान से प्रदेश का भी मान बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button