चमोली: तपोवन-भविष्य बद्री मोटर मार्ग पर ज्योर्तिमठ विकासखंड में जली कार से एक महिला का कंकाल बरामद होने के मामले से चमोली पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। आर्थिक तंगी के चलते भाई ने पहले जहर देने के बाद बहन को आग लगाई और इसके बाद जंगल में जाकर खुद भी खुदकुशी कर ली। गुरुवार को भाई का शव जंगल से मिला।
बीते रविवार 6 अप्रैल को चमोली के ज्योर्तिमठ विकासखंड स्थित तपोवन- भविष्य बदरी मोटर मार्ग पर चांचडी के पास सड़क किनारे एक जली कार के अंदर महिला का कंकाल मिला था। इसके बाद चमोली पुलिस जिस सुनील सेनापति की तलाश कर रही थी, वीरवार को उसी सुनील सेनापति का शव घटना के चार दिनों के बाद पुलिस को जली कार से डेढ़ सो मीटर की दूरी पर ही गहरी खाई में मिला। शव को निकलने को लेकर पुलिस एसडीआरएफ, आईटीबीपी ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया हैं।
खाई में उतरे जवानों के मुताबिक सुनील सेनापति के हाथ पर भी जलने के निशान हैं। पुलिस के अनुसार उड़ीसा निवासी श्वेता अपने भाई सुनील सेनापति के साथ चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में कार संख्या KA 01 AG 0590 से घूमने आई थी। रविवार 6 अप्रैल को तपोवन के पास सड़क किनारे जली हुई कार में श्वेता का शव कंकाल के रूप में बरामद हुआ। इसके बाद सुनील सेनापति को पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या श्वेता की हत्या का आरोपी मानते हुए सुनील की तलाश शुरू कर दी थी। वीरवार को कार से 150 मीटर पास ही सुनील का शव खाई में दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि सुनील सेनापति के शव पर भी जले के निशान हैं। एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण दोनों ने खुदकुशी का कदम उठाया है।

More Stories
ग्राफिक एरा के छात्र देर रात नहीं मचा पाएंगे हुड़दंग, यूनिवर्सिटी ने जारी किए अहम आदेश जारी
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा
ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का खौफ खत्म, गैंग लीडर जग्गा समेत 03 दबोचे