देहरादून: तीन धारा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उत्तराखंड पुलिस के जवान का निधन हो गया। तनुज सिंह रावत मूल रूप से ग्राम पलेठी, पोस्ट पलेठी, थाना नन्द प्रयाग, जनपद चमोली के रहने वाले थे तथा वर्ष 2023 में सिपाही पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और पुलिस लाइन देहरादून के अश्वरोही दल में नियुक्त थे।
जानकारी के अनुसार तनुज 07-04-2025 से अवकाश पर थे तथा 08-04-25 को तीन धारा क्षेत्र में पहाडी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने दिवंगत तनुज सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

More Stories
खाना खाने के बाद धूमने निकले DIT के दो छात्र, बुलेट पेड़ से टकराने से गई दोनों की जान
मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार के ऊपर पलटा ट्रक, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमाचल रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी