देहरादून: पुलिस मुख्यालय की ओर से 18 प्रतिसार निरीक्षक (आरआइ) , यातायात निरीक्षक व दलनायकों के तबादले कर दिए हैँ। प्रतिसार निरीक्षक चंपावत महेश चंद्रा को निरीक्षक यातायात नैनीताल, शिविरपाल आइआरबी-1 हरकेश सिंह को प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, आरआइ नैनीताल भगवंत सिंह राणा को आरआइ चंपावत, शिविरपाल 46 पीएसी अजय कुमार आर्या को शिविरपाल आइआरबी-1, दलनायक आइआरबी- द्वितीय अर्जुन सिंह को आरआइ पीटीसी नरेंद्रनगर, आरआइ हरिद्वार समरवीर सिंह को निरीक्षक यातायात देहरादून तैनात किया गया है।
इसी तरह आरआइ अल्मोड़ा विजय विक्रम को आरआइ पुलिस मुख्यालय, दलनायक 31वीं वाहिनी पीएसी गोपाल सिंह बिष्ट को आरआइ अल्मोड़ा, दलनायक 40पीएसी कैलाश चंद्र शर्मा को आरआइ रुद्रप्रयाग, निरीक्षक यातायात रुद्रप्रयाग श्यामलाल को आरआइ पौड़ी, निरीक्षक यातायात प्रवीण आलोक को आरआइ हरिद्वार, निरीक्षक यातायात उत्तरकाशी राजेंद्र नाथ को निरीक्षक यातायात हरिद्वार, आरआइ एटीसी संदीप सिंह नेगी को निरीक्षक यातायात हरिद्वार, दलनायक आइआरबी प्रथम नीरज कुमार को निरीक्षक यातायात उधमसिंहनगर, निरीक्षक सिविल पुलिस चमोली संजय रौथाण को निरीक्षक यातायात उत्तरकाशी, दलनायक 40पीएसी महिपाल सिंह को प्रतिसार निरीक्षक एटीसी हरिद्वार, आरआइ टिहरी प्रदीप कुमार को यातायात निरीक्षक देहरादून और दलनायक आइआरबी द्वितीय अमित कुमार को आरआइ टिहरी भेजा गया है।

More Stories
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज,मंच से दी थी गालियां
106 दारोगाओं के ट्रांसफर, कुछ मैदान कुछ चढ़ेंगे पहाड़
पीएम दौरे से पहले दून से पकड़ा गया पाक एजेंट, आतंकियों को भेज रहा था लोकेशन व फ़ोटो