सड़क हादसा

दून में फिर बड़ा सड़क हादसा, बाइक डिवाइडर से टकराने से दो अग्निवीर सहित तीन की मौत

देहरादून: राजधानी में सड़क हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के तमाम प्रयासों के वाबजूद सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन युवाओं की जिंदगी छीन ली। मृतकों में दो युवक हाल में संपन्न हुई सेना की अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए थे।

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के रहने वाले तीन युवक आदित्य रावत (21) निवासी पुरोला जिला उत्तरकाशी, नवीन सिंह (20) निवासी नौगांव, उत्तरकाशी और मोहित रावत (21) निवासी पुरोला, जनपद उत्तरकाशी देहरादून में कमरा लेकर रह रहे थे। इनमें मोहित व आदित्य का चयन हाल में हुई अग्निवीर भर्ती में हुआ था। मंगलवार शाम को उन्होंने अपने परिचित पुरोला उत्तरकाशी निवासी शैलेन्द्र रावत को फोन कर बताया कि उन्होंने कमरा छोड़ दिया है और वह खाने पर उनके घर आ रहे हैं।

शैलेन्द्र रावत के अनुसार रात 8 बजे उन्होंने खाना खाया और घूमने की बात कहकर निकल गए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं रुके। दिल मे शंका होने के चलते वह उनके पीछे-पीछे पैसेफिक माल तक पहुंचे और तीनों को वापिस चलने को कहा। युवको कक बाइक सिल्वर सिटी के निकट डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में तीनों ने बुधवार को दम तोड़ दिया।

सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आदित्य रावत (21) निवासी पुरोला जिला उत्तरकाशी, नवीन सिंह (20) निवासी नौगांव, उत्तरकाशी और मोहित रावत (21) निवासी पुरोला, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को जल्दी ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था। इससे पहले दोनों के परिजन निधन की सूचना से सदमे में आ गए। तीसरा युवक भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button