अपराध

SSP मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, चरस के साथ तस्कर दबोचा

उधमसिंहनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मणिकांत मिक्ष्रा की ओर से नशे के विरुद्ध चलाया अभियान लगातार जारी है। जनपद में नशे के विरुद्ध व अवैध मादक पदाथों की बरामदगी व रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिए गए आदेश निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष केलाखेड़ा के नेतृत्व में शनिवार को चौकी बेरिया दौलत पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति सुरेश सिंह पुत्र स्व० चेतराम सिंह निवासी ग्राम कुल्हा, तिलपुरी न० 1 थाना दिनेशपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को 01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी अपनी मोटर साईकिल बजाज डिस्कवर रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06P8164 मोटर साईकिल में सप्लाई कर रहा था। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ड्रग फ्री उत्तराखंड 2025 के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

नाम पता अभियक्त –
सुरेश सिंह पुत्र स्व० चेतराम सिंह निवासी ग्राम कुल्हा, तिलपुरी न० 1 थाना विनेशपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 42 वर्ष

बरामदगी
1-01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस
2- एक अदद मोबाईल फोन POCO कम्पनी
3- मोटर साईकिल बजाज डिस्कवर रजिस्ट्रेशन नम्बर UK06P8164

पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष अशोक कुमार थाना – केलाखेडा
2-उनि0 नरेश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी, चौकी बेरिया दौलत
3-अपर उ०नि० मुकेश चन्द्र थाना केलाखेड़ा
4-का0 113 जंगदीश सिंह नगरकोटी थाना केलाखेड़ा
5-का0 844 हरी सिंह थाना केलाखेड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button