अपराध

दून पुलिस ने पकड़ा दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर, गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 20 मुकदमे

देहरादून: दिल्ली में एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर को देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों बदमाश मुन्ना गैंग से जुड़े हैं और देहरादून में चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने लगे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि विजय सिंह पटवाल निवासी शांति विहार, अजबपुरकलां ने 15 फरवरी को नेहरू कालोनी थाने में तहरीर दी कि वह अपने घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए। रात करीब आठ बजे जब वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे तथा घर से कुछ नकदी, चांदी के सिक्के व घड़ियां गायब थीं। तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने पुलिस टीम के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें तीन व्यक्ति नजर आए।

17 फरवरी को सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार व उनकी टीम ने दूधली मार्ग से घटना में शामिल तीन आरोपी राशिद खान उर्फ सोनू उर्फ मुन्ना भाई निवासी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेज-1 पूर्वी दिल्ली, (गैंग लीडर), फैजान निवासी पूर्वी विनोद नगर, कल्याणवास, थाना मयूर विहार फेज-1 पूर्वी दिल्ली और अमन उर्फ अमान निवासी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेज-1 पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 16 फरवरी को सुभाष नगर में एक बंद घर से चोरी की थी, जिस संबंध में थाना क्लेमेनटाउन में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, चांदी के सिक्के, दो कीमती घड़ियां व चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए गए हैं।

*पुलिस टीम*
(01) उ0नि0 संजीत कुमार थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी देहरादून
(02) उ0नि0 प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरु कालोनी देहरादून
(03)  उ0नि0 संदीप कुमार
(04) हे0कां0 विद्यासागर उनियाल
(05) कां0 संदीप छाबड़ी
(06) कां0 बृज मोहन
(07) कां0 श्रीकांत ध्यानी
(08) कां0 कमलेश सजवाण
(09) कां0 बृजमोहन कनवासी
(10) कां0 नीरज सामंत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button