अपराध

सहायक समाज कल्याण अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजिलेंस ने किया ट्रैप

देहरादून: अटल आवास योजना के तहत आवास दिलवाने के लिए किए गए आवेदन के क्रम में आवास आवंटित करने के लिए रिश्वत की मांग करने वाले सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोरी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मोरी उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अटल आवास योजना के तहत आवास दिलवाने के लिए आवेदन किया था।

सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोरी मोनू कुमार गौतम ने आवास आबंटित करने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये स्व ज्यादा न दे पाने की बात कही तो आरोपी ने 10 हजार रुपये लेकर पुरोला से सोनाली गाँव के पास मोरी जाने वाली रोड पर बुलाया। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी को 10 हजार रुपये रिश्व लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवास की तलाशी ली जा रही है। साथ ही अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ जारी है।

निदेशक विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल बिजनेस के टोल फ्री नंबर 1064 पर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button