
देहरादून: नववर्ष की पार्टी के लिए राजपुर स्थित रेस्टोरेंट व बार संचालक ने विदेशी शराब मंगाई थी। दून पुलिस को जब इसकी गोपनीय सूचना मिली तो थानाध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट ने दबिश देकर 25 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि
आगामी नगर निकाय चुनाव तथा नव वर्ष/विन्टर कार्निवाल में अवैध शराब की तस्करी/भण्डारण की सम्भावना को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
बुधवार रात को गोपनीय सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सदर अभिनव चौधरी नेतृत्व में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत प्लॉट नंबर 5 ,शिप्रा विहार, कैनाल रोड फ्लैट में बनाये गये अवैध शराब के गोदाम पर छापा मारते हुए वहां से 16 पेटी (कुल 181 बोतल ) अवैध विदेशी शराब बरामद की। जिसमें से कुछ शराब की बोतलें हरियाणा मार्का भी थी। पुलिस द्वारा फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति के विरूद्ध मु0अ0सं0: 284/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*बरामदगी:*
01: 16 पेटी (कुल 181 बोतले) इम्पोर्टेड शराब
(अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0)
*पुलिस टीम:*
01- अभिनय चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर
02- थानाध्यक्ष पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
03- उ0नि0 बलबीर रावत
04-कां0 नीरज कुमार
05-कां0 ललित रावत
06-कां0 रोहित
07-कां0 रंजीत




