अपराध

वीडियो: आबकारी टीम की लाइव रेड, निगम चुनाव के लिए मसूरी जा रही थी शराब

देहरादून: आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में शराब की खेफ पकड़ी है। शराब निगम चुनाव को लेकर मसूरी जा रही थी। आबकारी विभाग की टीम को इसकी भनक लगी तो टीम ने दबिश देकर 58 पेटी शराब पकड़ ली। चंडीगढ़ से लाई जा रही यह शराब ड्रम के पीछे छिपाई हुई थी।

जिला प्रभारी आबकारी अधिकारी/उपायुक्त प्रभाशंकर मिश्रा के निर्देश और निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान, विजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में आबकारी कार्यालय की सेक्टर एक और दो की संयुक्त टीम ने सहरानपुर रोड पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले से दबिश देकर बैठी आबकारी टीम ने पिकअप वाहन यूके07सीबी 14207 को रोक लिया। जांच में पिकअप में प्लास्टिक के खली ड्रम रखे हुए थे। जबकि इनकी आड़ में पीछे की तरफ चैंबर बनाकर शराब की पेटियां रखी गई थीं।

आबकारी टीम की ओर से पकड़ी गई शराब व तस्कर।

जिसमें चंडीगढ़ ब्रांड की 50 पेटी 999 व्हिस्की और 08 पेटी राजधानी XXX रम पाई गई। शराब प्लास्टिक की बोतलों में पाई गई, जिसे और गंभीर माना जा रहा है। शराब तस्करी के आरोप में दिनेश पाल निवासी रिठानी गांव, मेरठ और दिनेश राणा निवासी ग्राम फिटकरी मेरठ को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब को तिलकराम नाम के व्यक्ति ने देहरादून पहुंचाने को कहा था।

यह शराब सुनीत नाम के व्यक्ति को पहुंचाई जानी थी। जिसे मसूरी में चुनाव में खपाने की योजना थी। आबकारी टीम अब तिलकराम और सुनीत की तलाश में जुट गई है। ताकि शराब के मसूरी कनेक्शन का खुलासा भी किया जा सके। बरामद शराब की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, आबकारी आयुक्त एचसी सेमवाल ने निकाय चुनाव के मद्देनजर चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। टीम में उप निरीक्षक किशन सिंह चौहान, अमित भंडारी, सूरज, सतेंद्र, विपेंद्र चौहान, नवीन नौटियाल, ज्योति सुंदरियाल, अनीता आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button