देहरादून: बिना नंबर प्लेट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट व बुलेट पर मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर घूमने वालों की अब खैर नहीं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह इस तरह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों कब खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत पुलिस ने जिले में कार्रवाई करते हुए दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले 167 वाहनों का चालान कर 83500 रुपये का जुर्माना वसूला।
वहीं मॉडीफाइड साइलेंसर लगाकर घूमने वाले 48 बुलेट चालक सीज किए। 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 248 चालान कर 1,24,000 रुपये जुर्माना वसूला जबकि एमवी एक्ट के तहत 1,19,000 रुपये का अर्थदंड लगाया। वहीं 46
वाहनों के कोर्ट के चालान किये।

More Stories
अय्याशी के अड्डे बने होमस्टे पर चला प्रशासन का डंडा, 17 के लाइसेंस निरस्त
बिल्डर की गुंडागर्दी का डीएम ने लिया संज्ञान, गुंडा एक्ट में बुक, जिलाबदर की तैयारी
ऑपरेशन प्रहार: 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई