February 11, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

ग्राम प्रधानों को मिलेंगे और अधिक अधिकार, सड़क निर्माण कार्यों में लाएंगे तेजी

देहरादून: विभाग बंटते ही विभागीय मंत्री एक्शन में आ गए हैं। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई व पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में ग्राम प्रधानों को और अधिक अधिकार दिए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। इसके लिए जो भी मूलभूत सुविधाएं होंगी उन्हें बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। उत्तराखंड को पर्यटन का उत्कृष्ट डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। पत्रकारोंं से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चारधाम के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जाएगा। सीमांत क्षेत्रों के गांवों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाकर पलायन को रोकने का प्रयास किया जाएगा। विभागों में पड़े रिक्त पदों को शीध्र भरा जाएगा।

About Author