Uncategorized

पुलिस विभाग में सुगबुगाहट, वरिष्ठ IPS अधिकारी दीपम सेठ जल्द बन सकते हैं DGP!!

देहरादून: उत्तराखंड के पुलिस महकमे के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। गृह मंत्रालय के आज के एक ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ समय से पहले ही अपनी प्रतिनियुक्ति अवधि छोड़ रहे हैं। वह जनवरी 2025 से डीजीपी रैंक पर पदोन्नत हो जाएंगे।

इस पत्र के बाद उत्तराखंड के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और इसके कई मायने तलाश किए जा रहे हैं। अभी वर्तमान में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक की कुर्सी पर वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्यवाहक/तदर्थ के रूप में संभाल रहे हैं।

यह पत्र गृह मंत्रालय के अनु सचिव संजीव कुमार की तरफ से जारी किया गया है। जिसमें दीपम सेठ के अनुरोध के आधार पर उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक के पद से मूल कैडर के लिए रिलीव किए जाने का जिक्र है। साथ ही यह भी बताने के लिए कहा गया है कि उन्हें रिलीव किए जाने की तिथि से भी अवगत कराया जाए।

इससे पूर्व अक्टूबर 2024 में यूपीएससी बोर्ड ने उत्तराखंड के गृह विभाग की ओर से डीजीपी पद पर पदोन्नति के लिए भेजे गए 07 नामों पर विचार किया था। अब डीजीपी पद के लिए नए समीकरण तलाश करने के साथ ही अन्य कवायद शुरू कर दी गई थी। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ की समय से पहले प्रतिनियुक्ति समाप्त किए जाने को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह कसरत दीपम सेठ को अगला पुलिस महानिदेशक बनाने के लिए की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button