चमोली: उत्तराखंड के चमोली में निर्माण कार्यों के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। जोशीमठ- ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी बाईपास में निर्माण के दौरान पहाड़ी टूटने से वहां काम रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सोमवार इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है।
वीडियो 12 अक्टूबर का बताया जा रहा है। वीडियो में एक पहाड़ी टूटी जिसके कारण धुंए का गुब्बार बन गया। वहां काम कर रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। बता दें कि जोशीमठ और हेलंग के बीच 06 किमी बाईपास निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां बड़े-बड़े पहाड़ खोदे गए हैं, जिसके कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।आए दिन पहाड़ी दरकने से जोशीमठ को भी खतरा बढ़ रहा है।

More Stories
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर शासन सख्त, 03 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
लापरवाही: नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, पहली ही बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ से बना पुल