सड़क हादसा

शादी से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, 03 साल के बच्चे सहित तीन की मौत

देहरादून: विकासनगर के सीमांत क्षेत्र में पड़ते त्यूणी तहसील से जुड़े रायगी गांव के पास दुखद हादसा हो गया। शादी समारोह से लौटबरहे परिवार का वाहन रास्ते में हादसाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन साल के बच्चे सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस टीम ने रेस्क्यू चलाकर शवों को गहरी से बाहर निकाला। मृतकों में देवघार खत के मेघाटू निवासी 30 वर्ष की महिला अनीता देवी और उसका तीन वर्षीय पुत्र सोरांश व मुंधोल निवासी सूरतराम (62) शामिल है।

इसके अलावा हादसे में गंभीर घायल मनीश नौटियाल निवासी डगोली-बंगाण तहसील मोरी उत्तरकाशी, इतिका जोशी निवासी मुंधोल-त्यूणी व देवेंद्र बिजल्वाण निवासी चिल्हाड़ घायल तीनों को उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक दृष्टयता हादसे की वजह चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button