Uncategorized

हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदी, एक हत्या तो दूसरा अपहरण मामले में था बंद, मचा हड़कंप

हरिद्वार: हरिद्वार जेल से दो कैदी गच्चा देकर फरार हो गए। फरार हुए कैदी में एक प्रवीण वाल्मीकि गैंग का गुर्गा जोकि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है जबकि दूसरा अपहरण के मामले में निरुद्ध है। कैदी व बंदी के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

डिप्टी जेलर जिला कारागार रोशनाबाद ने इस संबंध में थाना सिडकुल में तहरीर दी है। बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार से पंकज कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी भट्टा मिलाप नगर रुड़की हरिद्वार जोकि 14 जुलाई 2023 से जिला कारागार रोशनाबाद में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था जोकि प्रवीण बाल्मिकी गैंग का गुर्गा बताया जाता है।

वहीं दूसरा रामकुमार उम्र 24 वर्ष निवासी- उजेड़ी धोनीपुर गोंडा उत्तर प्रदेश अपहरण के मामले में 30 अगस्त 2024 से जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार में हवालाती था। दोनो फरार है। डीआईजी जेल दधिराम मौर्य ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि फरार कैदियों की तलाश की जा रही है, वही लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button