अपराध

पार्टी करने मालदेवता गए युवकों की स्कूटी गाय से टकराई, एक की मौत

देहरादून: मालदेवता से स्कूटी से लौट रहे युवकों की स्कूटी गाय से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में थे।

घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है। जितेंद्र सिंह निवासी निकट एसबीआई बैंक डीबीएस कॉलेज डीएल रोड उम्र 24 वर्ष व अंकित कुमार निवासी कोटला खाल तरला आमवाला थाना रायपुर उम्र 21 वर्ष छुट्टी के चलते घूमने के लिए मालदेवता गए थे। दोनों ने वहां पर पार्टी की और शाम को सात बजे वापिस घर की तरफ आने लगे। ग्राम केसरवाला के पास उनकी स्कूटी अचानक गाय से टकरा गई, जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर गए और चोटिल हो गए।

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने चालक जितेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया वहीं पिछली सीट पर बैठा अंकित कुमार घायल हो गया जोकि उपचाराधीन है। थानाध्यक्ष रायपुर प्रदीप रावत के अनुसार चिकित्सा परीक्षण में दोनों के शराब पिए होने की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button