जिला प्रशासन

DM सविन बंसल की धमाकेदार शुरुआत, कार्यभार संभालते ही पलटा पूर्व DM का आदेश

देहरादून: जिले के नए डीएम सविन बंसल ने कार्यभार ग्रहण करते ही धमाकेदार पारी खेलनी शुरू कर दी है। सबसे पहले उन्होंने पूर्व DM सोनिका का तहसीलदारों के ट्रांसफर का ऑर्डर पलट दिया है। पूर्व DM सोनिका ने जाते-जाते 27 अगस्त को तीन तहसीलदारों का ट्रांसफर किया था।

इनमें विवेक रजौरी का ट्रांसफर प्रभारी तहसीलदार सदर से प्रभारी तहसीलदार कालसी व चमन लाल को डोईवाला से प्रभारी तहसीलदार सदर किया था। नए DM सविन बंसल ने आदेश को पलटते हुए एक सप्ताह में ही विवेक रजौरी को कालसी से विकासनगर व चमन सिंह को डोईवाला से कालसी भेज दिया।


सविन बंसल की ओर से आमजन से जुड़े मुद्दों पर काम करते हुए शहरवासियों के दिल मे जगह बनाने का काम किया है। इसमें अस्पताल में सुविधा बढाने से लेकर कूड़ा उठान और भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने का काम शुरू किया है। आमजन की एक बार नए DM से आस बंधी है। देखना है वह शहरवासियों के दिलों में जगह बनाने में कितने खरे उतरते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button