अपराध

पौड़ी पुलिस की बिहार में सर्जिकल स्ट्राइक, 03 साइबर ठगी को किया गिरफ्तार

कोटद्वार: साइबर ठगों के विरूद्ध पौड़ी गढ़वाल जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी के तीन आरोपियों को बिहार के नालन्दा से गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों के विरुद्ध पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि सुमित कुमार निवासी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्ति ने होम क्रेडिट फाईनेंस से लिये गये लोन के नाम पर उनसे 04 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है। इस मामले में कोतवाली कोटद्वार में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। 

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार वैभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनिभूषण श्रीवास्तव की देखरेख में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गुरुवार को मुकदमे में शामिल तीन ठगों विश्वजीत कुमार उर्फ प्रिस निवासी मथुरिया थाना लेहरी नालन्दा बिहार, अभिषेक कुमार निवासी पुलपर नालान्दा, बिहार औऱ देवराज निवासी गांधी मैदान, थाना लोहरी, नालन्दा बिहार को नालंदा, बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

*पुलिस टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक मनिभूषण श्रीवास्तव
2. उप निरीक्षक दीपक पंवार
3. अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा साइबर सेल
4. आरक्षी हाकम सिंह
5. आरक्षी दिनेश आदित्य
6. आरक्षी अमरजीत की साइबर सेल
7. कांस्टेबल हरीश सीआईयू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button