देहरादून: पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट के डेटाबेस को अपडेट किया जा रहा है और इस कार्यवाही के लिए 30 अगस्त को पूर्वनियोजित डाउन टाइम तय किया गया है। लिहाजा, इस दिन जिनके भी पासपोर्ट संबंधी अपॉइंटमेंट हैं, उन्हें नई तिथियों पर शिफ्ट किया जाएगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे के मुताबिक यह एक विशाल तकनीकी अभ्यास है। इसलिए पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट सिस्टम 30 अगस्त को अनुपलब्ध रहेगा। इसके दायरे में देहरादून स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कार्यालय, पासपोर्ट सेवा केंद्र देहरादून, रुड़की, श्रीनगर, रुद्रपुर, काठगोदाम, नैनीताल और अल्मोड़ा के पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र आएंगे।

More Stories
सड़क किनारे पत्थर बना ‘रक्षक’, तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई थी बस
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी सीएम युवा भविष्य निर्माण योजना, घर बैठे मिलेगी कोचिंग
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई, दून और हल्द्वानी में कराए बंद