एक्सक्लूसिव न्यूज़

कोटद्वार के झूलापुल से युवक ने किया कूदने का प्रयास, एसडीआरएफ ने बचाया

कोटद्वार: कोटद्वार से लगभग दो किलोमीटर दूर झूलापुल से एक युवक ने नीचे छलांग लगाने की कोशिश की, एसडीआरएफ ने समय रहते उसे पकड़ लिया। समय रहते रोप रेस्क्यू करते हुए सही सलामत बाहर लाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय लोगों ने उक्त युवक को पुल के नीचे बने सपोर्टिंग पिलर के बीच देखा, जो लगातार नीचे कूदने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने तत्काल यह सूचना पुलिस को नोट कराई। युवक अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थान से कूदने का प्रयास कर रहा था व उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही लग रही थी। ऐसे में रेस्क्यू कार्य को अत्यंत सूझबूझ व सावधानी से त्वरित रूप से करना अति आवश्यक था। एसडीआरएफ टीम ने स्थिति संवेदनशीलता का आंकलन करते हुए युवक से प्रेमपूर्वक वार्तालाप करते हुए पहले रोप के माध्यम से उस तक पहुंच बनाई गई और फिर रोप रेस्क्यू करते हुए पुल व स्पोर्टिंग पिलर के बीच अत्यंत खतरनाक स्थान से युवक को रेस्क्यू कर नीचे लाया गया।
युवक ने अपना नाम राजीव उर्फ राजा निवासी प्रजापतीनगर मोहल्ला, गाड़ीघाट कोटद्वार बताया। वह अपने परिवार से रूठकर पुल से नीचे छलांग लगाने आ गया था। सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने टीम की तत्परता को देखते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button