अपराध

पौड़ी-श्रीनगर स्थित चौरास गढ़वाल विवि परिसर के पास नदी में डूबे दो छात्र, एक का शव बरामद

पौड़ी: पौड़ी-श्रीनगर स्थित चौरास गढ़वाल विश्वविधालय परिसर के पास नदी में नहाते हुए पैर फिसलने से दो छात्र डूब गए। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक शव कुछ देर बाद बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है। 
एक अन्य छात्र अभिषेक शर्मा पुत्र सत्य प्रकाश शर्मा निवासी ग्राम आसपुरा थाना अजीतगढ जिला सीकरा राजस्थान भी इन छात्रों के साथ नहाने गया था, जोकि सुरक्षित है।
शव की शिनाख्त अंकित के रूप में हुई है। वह झारसर छोड़ा थाना तारानगर चूरु राजस्थान का निवासी था। लापता छात्र हरीओम पुत्र ओम प्रकाश निवासी जनूंन्तर थाना जनून्तर पोस्ट डींग जिला भरतपुर राजस्थान का रहने वाला था, जिसकी तलाश जारी हैअंधेरा होने के चलते बचाव दल ने फिल्हाल आपरेशन रोक दिया है, शनिवार सुबह एक बार फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button