गढ़वाल: गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब गुलदार ने 17 साल के किशोर को अपना निवाला बनाया है। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में खूफ बना हुआ है। देवप्रयाग के महड़ गांव में बीती देर रात 17 साल के एक किशोर को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया।देवप्रयाग के महड़ गांव निवासी अनुराग 12वीं का छात्र था। बीती शाम वह खेलकर अपने दोस्तों के साथ घर आ रहा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद उसके स्वजन ने उसकी तलाश की।
इस दौरान डिग्री कालेज के रास्ते पर खून के धब्बे दिखाई दिये। उन्हीं को देखकर स्वजन 100 मीटर दूर गये तो वहां झाड़ियों में अनुराग का क्षत विक्ष्ज्ञत का शव बरामद हुआ। उसके गले और शरीर पर दांतों के निशान थे। गुलदार के हमले के बाद देवप्रयाग के सभी स्कूल और कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणें ने गुलदार को मारने की मांग की है।

More Stories
देश ने खोया शूटिंग का महान योद्धा, जसपाल राणा नहीं रहे
20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 को मिला विशेष सम्मान
12-13 मई को भारी बारिश की आशंका, चारधाम यात्रा को लेकर अलर्ट