March 30, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

प्रेमनगर में 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी आग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी से बड़ा हादसा टला

देहरादून: प्रेमनगर में एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया यह उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गेट के निकट 14000 लीटर से भरे पेट्रोल के टैंकर को आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी से यह हादसा टल गया।

थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है। पेट्रोल से भरा टैंकर रुड़की लंढोरा से सभावाला सहसपुर की तरफ जा रहा था। चालक आरिफ ने बताया कि बैटरी में शार्ट सर्किट के कारण केबिन में आग लगी। उन्होंने खुद बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। ऐसे में उन्होंने प्रेमनगर थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

पुलिस व फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तेदी से तत्काल आग पर काबू पा लिया। यदि आग टैंकर तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

About Author