अपराध

खाई में गिरा बारातियों का वाहन, चार की मौत, चार गंभीर रूप से जख्मी

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के चमाली मार्ग पर सोमवार सुबह करीब तीन बजे छोलिया नृत्य कलाकारों को ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर घायल हो गए। सभी डुंगरीरावल गांव के हैं। जानकारी के अनुसार छोलिया नर्तकों का एक दल बारात में शामिल होने के बाद रविवार देर रात्रि अपने गांव को लौट रहा था।

चमाली के निकट अंडारी में चालक के नियंत्रण खोने से वाहन गहरी खाई में गिर गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना की सूचना जिला मुख्यालय को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व टीम और 108 एंबुलेंंस मौके को रवाना हुई । जहां से घायलों को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। वहीं घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

हादसे में मृतक
पवन कुमार 37 वर्ष पुत्र जगत राम
अंगद कुमार 30 वर्ष पुत्र जगत राम
कैलाश राम 42 वर्ष पुत्र शोबन राम
अजय कुमार 31 वर्ष पुत्र होशियार राम

ये हुए घायल
जगदीश प्रसाद 40 वर्ष पुत्र दीवानी राम
प्रियांशु 18 वर्ष पुत्र सुरेंद्र लाल
राजेंद्र राम 36 वर्ष पुत्र नारायण
हिमांशु 19 वर्ष पुत्र सुरेंद्र लाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button