अपराध

Breaking news : कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी पर मुकदमा दर्ज, यह है पूरा मामला

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि धूमिल करने के मामले में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक व भ्रामक खबर प्रसारित की है।
पुलिस को दी शिकायत में भारतीय जनता पार्टी (आईटी सेल) अजीत नेगी ने बताया कि गरिमा दसौनी ने अपने फेसबुक पेज पर गुरुवार को एक आपत्तिजनक व भ्रामक अफवाह वाली खबर प्रसारित की है। प्रसारित की गई वीडियो और फोटो से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। प्रसारित की गई इस पोस्ट में एक पुरानी फर्जी खबर को जोड़कर व एडिट करके वीडियो बनाया गया है, जिसे दसौनी की ओर से अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रचार एवं प्रसारित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठी व एडिट की गई है। बताया कि गरिमा दसौनी की ओर से आम जनमानस व मतदाताओं में मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड सरकार की छवि को जानबूझकर धूमिल करने और बदनाम करने के उद्देश्य से साजिश के भ्रामक वीडियो प्रसारित की गई है। साथ ही इस पोस्ट से भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी हुआ है, जोकि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस साजिश से उत्तराखंड ही नहीं देश के अन्य भागों में भी निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। ऐसे में गरिमा दसौनी एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना न्याय संगत है। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार गरिमा दसौनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button