
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहु गर्ग ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर ली है। आल इंडिया में उन्होंने 178वां रैंक पाया। उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ। 16 अप्रैल 2024 को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एक्जाम के अंतिम नतीजे घोषित किया l जिसमें पूर्व डी0जी0पी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग 178 रैंक में चयनित होकर आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुईl
कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट जोजेफ़ से हुई l इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की l कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी है, जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम किए l उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन के साथ मिलकर ओपन कैटेगरी के कई कई मेडल अपने नाम किया l इंटरनेशनल खिलाड़ी कुहू गर्ग के कोच डॉ डीके सेन रहे l




