देश विदेश

सीबीआई डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं देवरानी

देहरादून: सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी को सीबीआई दिवस 2024 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वह वर्तमान में सीबीआई, नीति प्रभाग, नई दिल्ली में डीएसपी (नीति) के रूप में तैनात हैं। इस पदक की घोषणा स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर की गई थी और इसे 01 अप्रैल 2024 को, भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारत के राष्ट्रपति की ओर से भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ द्वारा प्रदान किया गया।

डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी को पदक प्रदान करते भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़।

यह पदक किसी भी पुलिस अधिकारी को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इससे पहले उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक, उत्कृष्ट जांच के लिए वर्ष 2013 और 2018 में सीबीआई दिवस पुरस्कार, दक्षिण सूडान में शांति स्थापना के लिए 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक, 08 प्रशंसा पत्र, 60 प्रशस्ति प्रमाण पत्र और 130 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी।

तेज प्रकाश देवरानी ग्राम देवराना, ब्लॉक यमकेश्वर, जिला पौडी गढ़वाल के मूल निवासी हैं और वर्तमान में साकेत कॉलोनी, ब्लॉक – ए, अजबपुर कलां देहरादून में रहते हैं। उनकी पत्नी तृप्ति देवरानी ग्राम-कोठा, संकुल- कोरवा, कालसी देहरादून में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, पत्नी के निरंतर सहयोग, परिवार और साथी अधिकारियों को दिया है।

सीबीआई के साथ काम करने के दौरान उन्होंने माननीय सर्वोच्च न्यायालय/उच्च न्यायालयों द्वारा संदर्भित मामलों के अलावा कई अन्य मामलों की सफलतापूर्वक जांच की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button