
देहरादून : शासन ने चार आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। यातायात अधीक्षक आईपीएस सर्वेश पंवार को एसपी चमोली तैनात किया गया है, वहीं चमोली की एसपी रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ बनाया गया है।
इसी तरह पिथौरागढ़ के एसएसपी लोकेश्वर सिंह को एसएसपी पौड़ी तैनात किया गया है वहीं पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सूत्रों की माने तो जल्द ही एक और लिस्ट जारी हो सकती है।




