अपराध

पौड़ी गढ़वाल के सतपुली बाजार में भयानक आग, तेज धमाकों से सहमे लोग, भागकर बचाई जान, देखें लाइव वीडियो

देहरादून: पौड़ी गढ़वाल के सतपुली बाजार में सोमवार देर रात भयानक आग लग गई। लोग आग पर काबू पाते इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के साथ तेज धमाके भी हुए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ऐसे में लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

सतपुली बाजार में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग।

घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सतपुली के मुख्य बाजार में दुकानों से अचानक लोगों ने धुंआ उठता देखा। इससे पहले पहले की आग बुझाई जाती आग की लपटें बाहर निकलने लगी। लोग अपने घरों व आसपास से पानी की बाल्टियां लेकर आये लेकिन हर कोशिश नाकाम रही। धीरे- धीरे आग और तेज होती गई।

अचानक आग के बीच धमाके भी होने लगे। संभवतः यह गैस सिलेंडर या कोई अन्य चीज फटने से हुए हैं। आग जनहानि हुई है या नहीं इनके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन कई लोगों के घर व दुकाने बुरी तरह से जल गई। थोड़ी ही देर में बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button