देहरादून: विकासनगर में ज्वेलर की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आए तीन हथियारबंद बदमाशों में ज्वेलर भिड़ गया। ज्वेलर ने बहादुरी दिखाते हुए खुद ही एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश फरार होने में सफल हो गए। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर सभी बार्डर सील कर दिए गए हैं, वहीं नाकों पर चेकिंग बढ़ा दी है।
घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। तीन बदमाश एक दुकान में घुसे और ज्वेलर को पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास करने लगे। दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए काउंटर से ही एक बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने भी ज्वेलर को पिस्तौल दिखाई लेकिन ज्वेलर डरा नहीं और डटकर उनका सामना किया। इस दौरान एक बदमाश को ज्वेलर ने खुद ही दबोच लिया जबकि दो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय सिंह खुद विकासनगर रवाना हो गए हैं। उन्होंने सभी नाके चेकपोस्ट सील करने के निर्देश जारी किए हैं। बदमाशों की घेराबंदी की जा रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश व बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए यदि चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत