पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल जनपद के नवनियुक्त कप्तान सर्वेश पंवार चार्ज संभालते ही फायर दिखे। गुरुवार को जनपद पौड़ी के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ की पहली बैठक में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुलिस प्रत्येक पीड़ित के साथ मधुर व्यवहार व सम्मानपूर्ण संवाद बनाए रखें, अभद्रता अस्वीकार्य होगी।
उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करें और किसी भी सूचना या घटना को हल्के में न लें और तत्परता व संवेदनशीलता से कार्रवाई करें। फील्ड में सक्रिय रहकर विज़िबिलिटी बढ़ाएं और पुलिस की सशक्त व संवेदनशील छवि प्रस्तुत करें। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों में पूर्ण निष्ठा व जिम्मेदारी से सहभागिता सुनिश्चित करें।
नवनियुक्त कप्तान ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना स्थापित करना है। सभी थाना प्रभारी जनसंपर्क व संवाद को मजबूत करें तथा जनसमस्याओं का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। प्रत्येक पुलिसकर्मी संवेदनशीलता, अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखे और टीम भावना के साथ कार्य करे।
युवा पुलिस अधिकारी सर्वेश पंवार पुलिस विभाग में अलग छवि के रूप में जाने जाते हैं। एसपी यातायात देहरादून रहते हुए उन्होंने उल्ल्लेखनीय कार्य किए, जिसके चलते उन्हें चमोली जिले का एसपी बनाया गया। चारधाम यात्रा के साथ-साथ जनता की समस्याओं को लेकर हर समय तत्पर रहने वाले आइपीएस सर्वेश पंवार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताया, जिसके चलते उन्हें पौड़ी जनपद जैसे बड़े जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More Stories
किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी रैफी को भेजा जेल, दो किशोर पहुंचे बाल सुधार गृह
अवैध खनन की शिकायत पर नप गई पूरी पुलिस चौकी, विडियो हुआ था वायरल
SSP ने बदले थानाध्यक्ष, पदभार संभालने के बाद पहली लिस्ट की जारी