राजनीति

गणेश गोदियाल का आरोप, बोले डाक मतपत्रों से किया गया फर्जी मतदान

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर सेना में सेवारत सैनिकों के लिए जारी मतपत्रों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे मतदान को निरस्त करने की मांग की है।पत्र में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग सेवारत सैनिकों और सर्विस मतदाताओं को मतदान सुविधा देने को डाक मतपत्र जारी करता है। पार्टी के संज्ञान में आया है कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से निर्गत किए गए डाक मतपत्रों की सूची में ऐसे नाम हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या लंबे अवकाश पर हैं अथवा दिवंगत हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संबंध में पुख्ता जानकारी होने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे डाक मतपत्र पर किसी प्रत्याशी के पक्ष में मत प्राप्त होता है तो उसे निरस्त माना जाना चाहिए। साथ ही उस मतदाता को प्रमाणित करने के लिए संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। पत्र में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा निगम में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद निविदा आमंत्रित की गई। इसकी प्रक्रिया अभी गतिमान है। विभाग ने कार्यादेश जारी करने का निर्णय भी किया है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने ऐसी निविदाओं को निरस्त करने और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button