देहरादून: देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में आठ व नौ दिसंबर को होने जा रहे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट- 2023 के मद्देनजर दो दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में शिरकत करने जा रहे हैं। इसलिए रूट प्लान देखकर ही शहर में निकलें।
यह रहेगा रूट प्लान
• Delegates के वाहन कौलागढ़ गेट से प्रवेश कर रॉय रोड से हार्ट रोड पर Delegates को ड्राप कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर जायेंगे। वापसी इसी मार्ग से ।
• मीडिया / वीआईपी के वाहन ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से ।
• कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों के वाहन बाबू गेट / ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से ।
• ड्यूटीरत कर्मियों के वाहन बाबू गेट / ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को पार्क कर अपने- अपने ड्यूटी प्वाईंट पर पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से ।
• बस में आने वाले नागरिक बाबू गेट पर ड्राप कर बस को बसन्त विहार स्थित निर्धारित 30 बीघा पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे ।
– पार्किंग स्थल –
Platinum वाहनों की पार्किंग – Trump Road FRI Building के पास
Diamond वाहनों की पार्किंग – Mason Road and Howard Road पर
Media के वाहनों की पर्किंग – Union Bank के सामने Lohri Road पर
Govt official’s /Duty Parking – Rodger Road पर
Gold Parking – Rodger Road and Babu Road पर
Bus Parking – बसन्त विहार में 30 बीघा खाली ग्राउण्ड
-डायवर्जन / वैरियर व्यवस्था –
1- विकासनगर से देहरादून शहर की आने वाले वाहनों को धूलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किये जायेंगे।
2- विकासनगर से प्रेमनगर होते हुए शहर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर बाजार से दरु चौक से गौरखपुर चौक शिमला बाई पास रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
3- प्रेमनगर से पंडितवाड़ी की ओर आने वाले यातायात को लवली मार्केट होते हुए बसन्त विहार की ओर भेजा जायेगा।
4- आईएसबीटी से रिस्पना की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कारगी चौक से दुधली रोड़ की ओर भेजा जायेगा।
5- हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनो को लालतप्पड़ व हर्रावाला में रोका जायेगा।

More Stories
क्रिकेट सितारों का जमावड़ा: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, रिंकू और जडेजा पहुंचेंगे उत्तराखंड
राष्ट्रीय मंच पर गूंजा उत्तराखंड पुलिस का नाम, लोकजीत सिंह को स्कॉच अवार्ड का सम्मान
न्यायालयों की सुरक्षा होगी अभेद्य, तैनात होगा आतंक विरोधी दस्ता