March 12, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Transfer: देहरादून में एसएसपी ने किए पांच चौकी प्रभारियों के तबादले, थाने व एसएसपी कार्यालय में तैनात इन दो दाराेगाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून: एसएसपी अजय सिंह ने पांच चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। पुलिस कार्यालय में तैनात दारोगा बलदेव सिंह को चौकी प्रभारी धारा, धारा चौकी के प्रभारी आशीष रावत को चौकी प्रभारी हाथीबड़कला तैनात किया गया है। नेहरू कालोनी की फव्वारा चौक के प्रभारी विकसित पंवार को चौकी प्रभारी सर्किट हाउस कैंट कोतवाली, चौकी प्रभारी सर्किट हाउस कैंट कोतवाली पंकज तिवारी को चौकी प्रभारी फव्वारा चौक थाना नेहरू कालोनी और कोतवाली डोईवाला में तैनात एसआइ साहिल विशिष्ठ को चौकी प्रभारी नालापानी डालनवाला कोतवाली में तैनात किया गया है।

About Author