अपराध

दून पुलिस की भू-माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, गैंगस्टर में पांच गिरफ्तार, संपति भी होगी जब्त

देहरादून: दबंगई कर जमीन कब्जाने व फर्जीवाड़े कर जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले भूमाफिया पर दून पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। पटेलनगर थाना पुलिस ने पांच धोखाधड़ी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए है। इनके खिलाफ एक दिन पहले ही मुकदमा दर्ज हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर भू-माफियाओं के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने भूमाफिया ताजदीन व उसके चार अन्य सहायोगियों, जोकि भूमि धोखाधडी, मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियो में लिप्त थे। सभी आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर में मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, को महाराणा प्रताप गेट आईएसबीटी से गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

01: ताजदीन पुत्र सलीम अहमद निवासी मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 46 वर्ष
02: मौ0 आरिफ पुत्र शब्बीर निवासी मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 41 वर्ष
03: अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम व पोस्ट मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 41 वर्ष
04: आबिद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम व पोस्ट मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष
05: मौ0 आदिल पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम व पोस्ट मेहूँवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 43 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button