एक्सक्लूसिव न्यूज़

उत्तराखंड पुलिस के नए मुखिया की सुगबुगाहट हुई तेज, दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने से साफ होने लगी तस्वीर

देहरादून: उत्तराखंड में डीजीपी को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। उत्तराखंड पुलिस में नए मुखिया को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वरिष्ठता की बात करें तो एडीजी दीपम सेठ, अभिनव कुमार और पीवीके प्रसाद डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इसी बीच सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार बदल दिए हैं। 

अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। वे साथ में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का कार्यभार भी संभालेंगे। अभी तक विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का पदभार आईपीएस अभिनव कुमार के पास था। वहीं, अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है।

एडीजी अभिनव कुमार।

मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। 30 नवम्बर को डीजीपी अशोक कुमार सेवानिवृत्त हो रहे हैं, ऐसे में पुलिस मुख्यालय की ओर से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल शासन को भेज दिया है। शासन के इस आदेश के बाद काफी हद तक डीजीपी को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है।

एडीजी अमित सिन्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button