देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2021 व 22 के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक घोषित किए गए हैं। सेवा के आधार पर 24 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक जबकि 48 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक की ओर से पुलिस मुख्यालय में पदक दिए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि पदक पाने वालों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, दलनायक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं।



More Stories
इंसानियत की मिसाल बने एसएसपी, कुर्सी छोड़ चलने में असमर्थ बुजुर्ग तक पहुंचे
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई