अपराध

दुस्साहस : दो मुस्लिम भाइयों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़, लोगों ने जमकर पीटा, लंबे समय से कर रहे थे परेशान, जान से मारने की दे रहे थे धमकी, देखिए पिटाई की वीडियो

देहरादून: देहरादून के निरंजनपुर स्थित छोटी सब्जी मंडी के बाहर फल की दुकान चलाने वाले दो मुस्लिम भाइयों ने एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी। गुस्साए स्वजनों ने आरोपितों को पीट दिया। दुकान के बाहर सब्जी की रेहड़ी पलट दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और तत्काल दुकान को बंद करवा दिया। पीड़ित की ओर से पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की है। एक किशोरी एएफजी फ्लावर डेकोरेशन दुकान के बाहर से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपित अफजल व उसके नाबालिग भाई ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और इसकी सूचना अपने स्वजनों को दी। गुस्साए स्वजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धुनाई कर दी। इस दौरान हिंदू संगठनाें से जुड़े कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे और खूब हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि पहले ही आरोपितों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी, लेकिन तब दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बावजूद भी आरोपित बाज नहीं आए और किशोरी को परेशान करते रहे। घटनास्थल पर पहुंचे पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button