एक्सक्लूसिव न्यूज़

कार्रवाई: घर के बाहर कूड़ा फेंका, कटा पांच लाख रुपये का चालान, गदंगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त हुआ निगम

देहरादून: दून में कूड़ा निस्तारण नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। घर-घर कूड़ान के साथ ही सार्वजनिक कूड़ेदानों से रोजाना सैकड़ाें टन कूड़ा उत्सर्जित हो रहा है। जिसे डंप करने और निस्तारित करने में निगम के पसीने छूट रहे हैं। वहीं, कुछ लोग खाली प्लाट और घरों के आसपास भी कूड़ा डंप कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ऐसे व्यक्तियों के कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

मंगलवार को डालनवाला क्षेत्र के मोहिनी रोड स्थित एक भवन के स्वामी एमएस गंभीर की ओर से अपने मकान के सामने लगभग दो से तीन ट्रक कूड़ा व ग्रीन वेस्ट सार्वजनिक मार्ग पर निस्तारित किया गया पाया गया। जो कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट का खुला उल्लंघन है। साथ ही नगर निगम की टीम को वेस्ट में मच्छरों के लार्वा भी मिले।

इस पर नगर निगम ने उनका पांच लाख रुपये का चालान काट दिया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.अविनाश खन्ना ने बताया कि तीन कार्यदिवस के भीतर चालान की धनराशि जमा न करने पर आरसी के जरिए धनराशि वसूली जाएगी। ऐसी स्थिति में मकान की कुर्की भी की जा सकती है। कूड़ा डालने पर यह अब तक का सबसे बड़ा चालान भी है। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही सफाई निरीक्षक महिपाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button