अपराध

 शर्मनाक….. नौकरी के नाम पर गढ़वाल की मासूम युवतियों को देह व्यापार में धकेल रहे दलाल, देहरादून में एक सपा सेंटर से तीन पीड़ितों को किया गया रेस्क्यू, इस तरह चलता है गोरखधंधा 

देहरादून: नौकरी दिलाने का झांसा देकर गढ़वाल क्षेत्र की भोली-भाली लड़कियों को देहरादून बुलाकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला जा रहा है। देहरादून के एक स्पा सेंटर में पुलिस ने तीन युवतियों को रेसक्यू किया है। सहारनपुर का स्पा सेंटर का मालिक इन युवतियों से एक्सट्रा सर्विस के नाम पर जिस्मफरोशी करवा रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर से मैनेजर मुस्लिम युवती और एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है जबकि मालिक फरार है।

पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा है, इस काम के लिए उसने एक महिला मैनेजर इरम को रखा था, जो आने वाले ग्राहकों केा मसाज के साथ एक्सट़्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी और ग्राहकों से स्पा के 800 से 1000 रुपया लेती थी, इसके बाद लड़की को रूम पर भेज कर ग्राहकों से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2000 से 4000 रुपये तक लिए जाते थे। सारा लेनदेन का काम मैनेजर इरम द्वारा देखा जाता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को सूचना मिली कि कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जा रहे है। जिस पर उन्होंने एएचटीयू टीम को चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बुधवार को एएचटीयू टीम ने चकराता रोड़ स्थित स्पा सेंटरो की आकस्मिक चेकिंग की गई। इसके दौरान चेकिंग टीम को बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरुष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले, साथ ही तीन अन्य युवतियां स्पा सेंटर में मौजूद मिली, वहां कई आपत्तिजनक चीजें प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से महिला मैनेजर इरम निवासी गांधी रोड़ देहरादून उम्र 26 वर्ष और मोहम्मद अमीर निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग तहसील देहरादून उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर दिया। और मैनेजर मनोज कुमार पुत्र जगमल निवासी सोरणा जिला सहारनपुर अभी फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button