अपराध

BIG BREAKING….अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का गुर्गा उत्तराखंड से गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम, पत्रकार की हत्या में पैरोल पर छूटने के बाद हो गया था फरार

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारत नेपाल बार्डर से छोटा राजन के गुर्गे दीपक दलवीर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपक दलवीर मुंबई के पत्रकार जेडे की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा था। पैरोल पर छूटकर आरोपित फरार हो गया था। काफी समय से देश की कई सुरक्षा एजेंसी उसकी तलाश में जुटी थीं।सीओ एसटीएफ सुमित पांडे द्वारा गठित एसटीएफ टीम के द्वारा हल्द्वानी थाने के 25000 रु.के ईनामी गैंगस्टर दीपक सिसौदिया को भारत-नेपाल बॉर्डर में बनबसा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधी वर्ष 2011 में मुंबई में हुए पत्रकार जे.डे की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा था और पिछले वर्ष जनवरी माह में मुंबई की अमरावती सेन्ट्रल जेल से पैरोल पर छूटकर हल्द्वानी आया था जिसे मार्च में वापस जेल में जाना था लेकिन अपराधी दीपक सिसौदिया पैरोल से फरार हो गया जिस पर मुंबई पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध थाना हल्द्वानी में एक मुकदमा एफआईआर संख्या 327/22 धारा 224 आईपीसी में पंजीकृत करवाया था, तथा एसएसपी नैनीताल द्वारा उसपर 25000 रु. का ईनाम घोषित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button