अपराध

Kapil Murder Case : प्रेमी ने बेवफाई की तो प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, मिलने के बहाने मसूरी के होमस्टे बुलाया और कर दी हत्या

मसूरी : मसूरी के होम स्टे में युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दिल्ली की 20 वर्षीय मुस्लिम युवती ने धोखा देने पर भाई के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतारा था। युवती ने पहले योजनाबद्ध तरीके से अंकित निवासी रुड़की को मसूरी बुलाया था। डीआइजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 10 सितंबर को मसूरी रोड स्थित भट्टा गांव में होटल रोटी चाय सेवन नाइट में एक युवक की गला काटकर हत्या की गई और शव बेड के नीचे छिपा दिया गया। मृतक की पहचान कपिल चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप हुई। जांच के दौरान पता चला कि कपिल ने होमस्टे में अपनी ही आईडी पर कमरा लिया जबकि उसके साथ एक युवक व एक युवती भी ठहरी हुई थी। कपिल चौधरी व आरोपित जिस कार से होमस्टे पहुंचे, वह भी कपिल की ही थी।

इंस्पेक्टर मसूरी कोतवाली शंकर सिंह बिष्ट और एसओजी इंस्पेक्टर एनके भट्ट की देखरेख में पुलिस टीम ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक स्विफ्ट डिजायर कार निकलती हुई दिखी। सीसीटीवी फुटेज जब मृतक के स्वजनों को दिखाई तो युवती की पहचान दिल्ली निवासी कुदरत के रूप में हुई। एक टीम एसएसआइ शोएब की देखरेख में दिल्ली भेजी गई जहां युवती अपने भाई अब्दुल्ला के साथ फरार होने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कार सहित हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की पहचान अब्दुल्ला उम्र 18 वर्ष और कुदरत उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी अबुल फजल एंक्लेव नगर सनम विहार शाहीन बाग के रूप में हुई।

पूछताछ में कुदरत ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात कपिल चौधरी से करोलबाग मार्केट में मोबाइल की दुकान में हुई। यहां से दोनों की बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों की फोन पर काफी बातें होने लगी व एक दूसरे को चाहने लगे। कपिल अक्सर दिल्ली आकर मिलता रहता था। कपिल ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने घरवालों के कहने पर कहीं और शादी करने जा रहा था और कह रहा था कि जहां उसके घरवाले शादी करेंगे वह वहीं शादी करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button