अपराध

शर्मनाक : चिकित्सा थैरेपी गई युवती के साथ डाक्टर ने की छेड़छाड़, दुष्कर्म का किया प्रयास, पीड़ित व उसके परिजनों ने डाक्टर को पीटकर पुलिस के हवाले किया

देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। डाक्टर के पास चिकित्सा थैरेपी करवाने गई युवती के साथ आरोपी डाक्टर छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद युवती के परिजनों ने आरोपित डाक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रेमनगर थाने के एसएचओ पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार को एक युवती ने बताया कि वह डा. के.पी. सिंह और डा. वर्मा के पास थैरेपी करवाने के लिए उनके महर्षि पतंजलि योग एवं चिकित्सा केंद्र बिधौली गई थी। इस दौरान उसके परिजन भी उसके साथ थे। डाक्टर ने उत्तेजित होकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की।पुलिस ने डा. केपी सिंह निवासी न्यू मिट्ठी बेरी प्रेमनगर गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button